जिला कलेक्टर भीम सिंह गुरुवार की दोपहर जिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में पहुंचे थे वहां उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों से उनका हालचाल जाना मरीजों से उन्होंने अस्पताल से मिलने वाले भोजन और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली मरीजों से मिलकर उन्होंने सभी मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें होने वाली दिक्कतों के बारे में भी ल चिकित्सालय की निरीक्षण के दौरान जब रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह सर्जिकल वार्ड पहुंचे तो वहां पर पिछले 2 महीने से भर्ती चंद्रमा नंद की बेटी रितु नहीं अपने जिले के कलेक्टर को बताया कि वह बोराझरिया छपोरा की रहने वाली है और उसकी मां चंद्रमा नंद पिछले 2 माह से जिला चिकित्सालय में भर्ती है चंद्रमा नंद शुगर की मरीज है और उसके पैर में इन्फेक्शन होने की वजह से घुटने के नीचे से उसके दाहिने पैर को ऑपरेशन करके काट दिया गया है रितु ने अपनी मां के चलने में असमर्थता जाहिर की और कलेक्टर से व्हीलचेयर की मांग की जिस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर चंद्रमा नंद को व्हील चेयर दिलवाया, साथ ही उन्होंने रेड क्रॉस को निर्देशित किया कि वह चंद्रमा नंद को अपने वाहन के माध्यम से उसके ग्रह ग्राम तक पहुंचाएं,ऋतु ने मां को मिली व्हील चेयर पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को दोनों हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया रायगढ कलेक्टर भीम सिंह के कार्यकाल में ऐसे कई मौके आए हैं जब उन्होंने जरूरतमंदों को तत्काल सहायक उपकरण उपलब्ध कराया है, मानवीय संवेदनाओं के साथ प्रशासनिक कार्यों में जी जान से जुटे रायगढ़ कलेक्टर के कार्यो से जिलेवासियों को इस बात का विश्वास हो चला है कि अब रायगढ का विकास होना तय है।