रायगढ़। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र विकास के लिए सांसद गोमती साय ने संसदीय कार्य, कोयला और खान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी एवं विधुत मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार सिंह से उनके मंत्रालय में जाकर मुलाकात की।
सांसद गोमती साय ने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की कोयला खदान एवं ऊर्जा उत्पादन इकाइयों से सम्बंधित मजदूरों, क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं एवं पर्यावरण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा कर समाधान करने का निवेदन किया।
सांसद श्रीमती साय ने बताया कि दोनों मंत्रियो ने सभी विषयों पर सार्थक पहल करने का आश्वासन प्रदान किया।